सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


जौनपुर। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने तहसील केराकत पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अधिकारियों द्वारा गंभीरता से अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक न्याय मिल सके।
उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights