अयोध्या में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों की हो रही जांच


अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अयोध्या पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
#UPPolice #AyodhyaPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights