काराकास। वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आसपास के क्षेत्रों में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आने से भारी तबाही मच गई। कई इमारतें ढह गईं और राहत-बचाव कार्य जारी है। अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। �
इसी दौरान जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार वहां किसी बड़े नुकसान या सुनामी की सूचना नहीं मिली है। �
अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। �