भरत तिवारी हत्याकांड: बिहार सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश, रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा करेंगे जांच

पटना/भोजपुर। भोजपुर जिले के बिलौटी में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बढ़ते विवाद और विपक्ष के आरोपों के बीच बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। आयोग एनकाउंटर से जुड़ी परिस्थितियों, घटनाक्रम और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगा।
भरत तिवारी की मौत के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कई सवाल उठाए गए थे। विपक्षी दलों और परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। बढ़ते दबाव के बीच राज्य सरकार ने न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, आयोग मामले से जुड़े तथ्यों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
फिलहाल, न्यायिक जांच आयोग के गठन के बाद मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights