ट्रेन दुर्घटना में भेड़ पालक सहित, 70 भेड़ों की हुई मौत,
ट्रेन दुर्घटना में भेड़ पालक सहित, 70 भेड़ों की हुई मौत,
चंदवक, स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलासपुर, ग्राम के पास धुंध के कारण ट्रेन की चपेट में आने से भेड़ चरवाहा सहित 70 भेड़ों की अकाल मौत हो गई,
घटना लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है, सुहेलदेव जौनपुर से औडीहार के लिए प्रस्थान कर चुकी थी, इसी बीच 60 वर्षीयशिवपूजन पुत्र स्वर्गीय बरसाती ग्राम ,खुज्जी, थाना चंदवक, जिला, जौनपुर,अपनी भेड़ों के साथ रेलवे लाइन को पार कर ही रहा था, कि औडीहार की तरफ से आ रही, गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके कारण शिव पूजन के साथ 70 भेड़ों कीमौत घटनास्थल पर ही हो गई, सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस के साथ एसडीएम, सीओ केराकत ने घटना की बाबत जानकारी ली, चंदवक पुलिस घटना के बाद अग्रेसित कार्रवाई में लिप्त दिखी, इस हृदय विदारक घटना से जहां क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है, वही शिव पूजन के घर खुज्जी मोड़ पर मातम पसरा हुआ है, महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है।