रामनगर के भीटी गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का भूमि पूजन, 3.95 लाख की लागत से होगा विकास कार्य



वाराणसी। रामनगर क्षेत्र के ग्राम सभा भीटी में शनिवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी द्वारा कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, अशोक चौबे के मकान से अर्जुन यादव के मकान तक लगभग 44.50 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 3.95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं नारियल फोड़कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही सुशासन की पहचान है तथा ऐसे विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, डॉ. अनुपम गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, भैया लाल सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights