मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदवक पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक


जौनपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत चंदवक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights