राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आरोपी के पास से विदेशी मुद्रा और लाखों रुपये बरामद


अयोध्या। राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से विदेशी मुद्रा सहित भारी नकदी बरामद की है। मामले में आरोपी की पहचान अविनाश शुक्ला के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ साल पहले दूसरे जिले से आकर अयोध्या के एक योग केंद्र में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को कुछ महीने पहले राम मंदिर परिसर में 18 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर काम मिला था। इसी दौरान उस पर चंदा राशि में गड़बड़ी का आरोप लगा।
पुलिस जांच के दौरान आरोपी के पास से 1121 अमेरिकी डॉलर (US Dollar) और करीब 20 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई है। बरामदगी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने यह रकम कैसे और किन माध्यमों से जुटाई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights