लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 119 साइबर अपराधी गिरफ्तार


लखनऊ: राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर करीब 14 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने 119 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई ADCP क्राइम किरण यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस टीम और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल रहे। जांच के दौरान पता चला कि यह कॉल सेंटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को ठगने का काम कर रहा था और विदेशों के नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कॉलिंग स्क्रिप्ट, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।
ADCP क्राइम किरण यादव का बयान: किरण यादव ने बताया कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क था, जो लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध पर बड़ी चोट पहुंची है और आगे भी इस तरह के अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights