उत्तर प्रदेश में 47 लाख उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ाया गया, लोगों में नाराज़गी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आरोप है कि करीब 47 लाख उपभोक्ताओं का विद्युत भार (लोड) बिना पूर्व सूचना के बढ़ा दिया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बिजली का लोड बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें इस बदलाव की कोई जानकारी पहले से नहीं दी गई, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कड़ा विरोध जताते हुए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। परिषद का कहना है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति और जानकारी के इस तरह का फैसला अनुचित है और इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
फिलहाल, इस मुद्दे पर संबंधित विभागों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights