हिमाचल में भारी बारिश का कहर: बाढ़-भूस्खलन से 16 करोड़ का नुकसान, 14 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से अब तक करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।
प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े हादसों में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें बाधित होने और नदियों के उफान पर होने से राहत एवं बचाव कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्कता बरतें।