सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों के डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस


महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल में बच्चों के कथित तौर पर ‘सर तन से जुदा’ गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच भाजपा नेता किरीट सोमैया भी पुलिस टीम के साथ संबंधित स्कूल पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान इस तरह का गाना कैसे बजाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामला संवेदनशील बना हुआ है और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights