राष्ट्र प्रथम का संकल्प, प्रेरणा को नमन!


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अदम्य साहस, अखंड भारत के प्रति उनका अटूट समर्पण तथा लोकसेवा का आदर्श भाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।