पीओके के कोटली में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन तेज, सड़कों पर उतरे लोग


कोटली (पीओके), 06 जुलाई। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली जिले के सरसावा क्षेत्र में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कश्मीरी एक्शन कमेटी के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और इस्लामाबाद की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के प्रशासन और संसाधनों के प्रबंधन को लेकर गहरी नाराज़गी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि स्थानीय जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और विकास कार्यों में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपने अधिकारों की मांग को जोर-शोर से उठाया। कश्मीरी एक्शन कमेटी के नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पीओके के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हुए हैं, जिससे पाकिस्तान सरकार के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बनते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights