STF मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश असीम अली उर्फ विक्की ढेर


अम्बेडकर नगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF टीम ने मुठभेड़ के दौरान 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश असीम अली उर्फ विक्की को मार गिराया।
सूत्रों के अनुसार, STF को बदमाश की लोकेशन की सटीक जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख असीम अली ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में STF ने भी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया।
बताया जा रहा है कि असीम अली उर्फ विक्की पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights