UP: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई


आगरा। जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवाह में एक सहायक अध्यापक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक की पहचान हरमेश कांत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे, जिस पर मौके पर मौजूद किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी शिक्षक हरमेश कांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इसके साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights