जौनपुर: पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


जौनपुर जिले के थाना सिकरारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितेश कुमार के रूप में हुई है, जो काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता पर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights