माखी थाना में विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अर्दली रूम आयोजित


उन्नाव। दिनांक 08 जुलाई 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्री दीपक यादव द्वारा थाना माखी पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना माखी के समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्राधिकारी ने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
साथ ही विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों में तेजी लाने और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विवेचना कार्य की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान थाना प्रभारी सहित समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।