पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के प्रमोशन की चर्चा

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सूत्रों के हवाले से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर को जल्द ही DG पद पर प्रमोट किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, IPS अधिकारी सुजीत पाण्डेय के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रिलीव होते ही यह बदलाव संभव है, जिसके बाद अमरेंद्र कुमार सेंगर DG की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
अब देखना होगा कि इस संभावित बदलाव पर कब मुहर लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights