लेखपाल अवध विहारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी सदर तहसील में छापेमारी के दौरान लेखपाल अवध विहारी को उस वक्त पकड़ा गया, जब वह एक किसान से राजस्व कार्य के बदले रिश्वत ले रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल कुचेला में तैनात था और काफी समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं।
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
कैमरामैन के साथ, KFD News के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights