पंजाब में SHO पर गंभीर आरोप, अमेरिका में बैठे परिवार से करोड़ों की उगाही का मामला

पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक SHO पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर का है और इसमें अमेरिका की जांच एजेंसी FBI का भी नाम जुड़ा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर अमेरिका में रह रहे एक भारतीय परिवार से करीब 3.82 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि आरोपी SHO ने एक गैंगस्टर के साथ मिलकर परिवार को धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो भारत में उनके रिश्तेदारों को झूठे मर्डर केस में फंसा दिया जाएगा।
यह मामला अमेरिकी न्याय विभाग और FBI की बड़ी कार्रवाई “ऑपरेशन हार्ड बॉल” के दौरान सामने आया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय गैंग सिंडिकेट पर शिकंजा कसा गया है।
आरोप है कि हवाला के जरिए पैसे वसूलने की भी कोशिश की गई। मामले के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने SHO को पुलिस लाइन भेज दिया है और पूरे मामले की जांच एक IPS अधिकारी को सौंप दी गई है।
अब इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights