बड़ी खबर: बरेली में धर्मांतरण मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बरेली (मीरगंज): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमपाल के रूप में हुई है, जो स्वयं पूर्व में धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुका था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से ईसाई धर्म से संबंधित छह पुस्तकें बरामद की गई हैं। आरोप है कि वह बीते कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इस गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।