महिला उत्पीड़न व आत्महत्या प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने महिला उत्पीड़न एवं आत्महत्या प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोईरीडीहा चौराहे के पास से वांछित अभियुक्त अजीत कुमार यादव पुत्र बिरेन्द्र यादव, निवासी नरौली, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरायख्वाजा में मु0अ0सं0 362/2026 के तहत धारा 85, 108 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, आरक्षी उत्कर्ष सिंह, आरक्षी गुप्ता मंटू सदानंद तथा कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।