बैंकॉक पब आग हादसा: 27 की मौत, 60 झुलसे


बैंकॉक। Bangkok में बुधवार रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 60 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आग लगते ही पब में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जान बचाने के लिए कई लोग टॉयलेट में घुस गए, लेकिन धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग राहत व बचाव कार्य में जुटे रहे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
झांसी में 25 लाख की लूट, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
झांसी। Jhansi में सूरत के एक ड्रायफ्रूट कारोबारी के मुंशी से 25 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात में चौंकाने वाली बात यह रही कि उत्तर प्रदेश पुलिस के ही तीन सिपाही शामिल पाए गए।
पुलिस ने आरोपी सिपाही मनोज, राघवेंद्र और नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों Jalaun की पुलिस लाइन में तैनात बताए जा रहे हैं। आरोप है कि ये लोग क्रेटा कार से झांसी पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights