वाराणसी: ₹50 हजार की रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई


वाराणसी। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर (GST) सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को ₹50,000 की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक कंपनी की फाइल के निस्तारण और फरवरी 2023 के GST रिटर्न से जुड़े मामले में डिप्टी कमिश्नर द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
विजिलेंस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर अंबिका अगले दो से तीन महीनों में सेवानिवृत्त होने वाली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights