गाजियाबाद में संपत्ति विवाद बना खूनखराबे की वजह, बेटे ने पिता को मारी 6 गोलियां


गाजियाबाद, मोदीनगर। करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। मोदीनगर क्षेत्र में बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी निखिल शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर पिता हरिओम चौधरी ने उसे डांट दिया, जिससे वह आगबबूला हो गया। गुस्से में आरोपी ने अपने पिता पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था और इसी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और करीब आठ साल पहले वह अपने छोटे भाई पर भी गोली चला चुका है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights