विधानसभा चुनाव तय समय पर होंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त का स्पष्ट संदेश


नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च 2027 में प्रस्तावित चुनाव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव संवैधानिक प्रक्रिया के तहत निर्धारित समयसीमा में कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 22 मई 2027 तक चुनाव संपन्न कराना संविधानिक बाध्यता है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
ज्ञानेश कुमार ने जनगणना को भी एक महत्वपूर्ण और कानूनी प्रक्रिया बताया, लेकिन स्पष्ट किया कि चुनाव एक संवैधानिक दायित्व है, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर जनगणना के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने दोहराया कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समय पर चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights