वाराणसी: गोदौलिया चौराहे पर मानवाधिकार संरक्षण मिशन का जागरूकता अभियान


वाराणसी में रविवार शाम लगभग 5 बजे गोदौलिया चौराहे पर मानवाधिकार संरक्षण मिशन के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य छोटी बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म और बढ़ती हैवानियत की घटनाओं पर रोक लगाने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि बच्चियां आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी तरह की गलत हरकत का डटकर सामना कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस अभियान के माध्यम से एक भी बच्ची की जिंदगी सुरक्षित हो पाती है, तो यह प्रयास सफल माना जाएगा।
इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार बरनवाल ने किया। कार्यक्रम में ममता त्रिपाठी, संजय यादव, विनोद त्रिपाठी, नंदनी त्रिपाठी, उन्नति त्रिपाठी, राहुल प्रजापति, अब्दुल कादिर, गोविंद केसरी, मोहम्मद आकिब, आकाश शाह, अनिल गुप्ता, रानी जायसवाल, शाफिया रानी, वाहिद भाई, छोटे लाल चौरसिया, जैदी भाई, सुरैया बानो सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights