अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक 22 जुलाई को

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4 बजे मणिराम दास छावनी में होगी, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों की कमी को लेकर विचार किया जाएगा और आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा 6 जुलाई को हुई पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि भी की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में एसआईटी (विशेष जांच दल) की अंतिम रिपोर्ट पर भी चर्चा प्रस्तावित है। साथ ही ट्रस्ट के सीईओ की तैनाती समेत अन्य प्रशासनिक और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
इस बैठक को ट्रस्ट की आगामी कार्ययोजना और निर्णयों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।