एसएसपी उन्नाव का बीघापुर थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा



उन्नाव। दिनांक 21 जुलाई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा थाना बीघापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क एवं मैस सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
एसएसपी ने अभिलेखों की जांच करते हुए साफ-सफाई, रजिस्टरों के रखरखाव तथा लंबित मामलों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।