हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, सरायख्वाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई


जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, सरायख्वाजा थाना टीम क्षेत्र में गश्त, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में करंजाकला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी करंजाकला बाजार में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान मनोज गौतम निवासी रामपुर दवन सिंह तथा आकाश गौतम उर्फ नरेगा निवासी नेवादा ईश्वरी सिंह, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध थाना सरायख्वाजा में मुकदमा संख्या 437/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय, हेड कांस्टेबल हरिन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल अरुण यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights