पत्नी और चचेरे मामा पर हत्या का आरोप, दोनों हिरासत में


जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में एक युवक का शव मड़हे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी पर उसके चचेरे मामा के साथ मिलकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके चचेरे मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights