राज्यपाल के दौरे पर ट्रैफिक अलर्ट, 27 जुलाई को भारी वाहनों की नो-एंट्री

है
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।
यातायात पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
राज्यपाल का काफिला सिटी स्टेशन से पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसिस चौराहा, जोगियापुल, सद्भावना पुल तिराहा, अशोक टॉकीज तिराहा, चहारसू चौराहा और कुत्तूपुर तिराहा होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचेगा। इसी मार्ग को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख चौराहों पर भारी वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।
इसके अलावा प्रयागराज, सुल्तानपुर, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली रोडवेज बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। शाहगंज और आजमगढ़ रूट की बसों का संचालन भी वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे दीक्षांत समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights