करंट की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतहना गांव निवासी सुरेंद्र गौतम की पुत्री सान्वी गौतम (5 वर्ष) घर में लगे पंखे के संपर्क में आने से अचानक करंट की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सान्वी को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights