कांवड़ मार्गों का निरीक्षण, यात्रियों ने व्यवस्थाओं की सराहना की


जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आ रहा है। कांवड़ मार्गों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवड़ यात्रियों से सीधे संवाद कर मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। यात्रियों ने बताया कि मार्ग पर पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे यात्रा सुगम हो रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं निर्विघ्न संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके तहत कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, साथ ही पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाओं एवं प्रकाश व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।