अपना दल (एस) की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नई कार्यकारिणी का गठन

जौनपुर। अपना दल (सोनेलाल) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की स्वीकृति एवं प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद वाराणसी परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही पंचायत मंच के जिला अध्यक्ष जय सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की नई टीम का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मछलीशहर निवासी कपिल देव सिंह को क्षेत्रीय मीडिया सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। कपिल देव सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल एवं राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने की।
नई कार्यकारिणी में ये बने पदाधिकारी
क्षेत्रीय कार्यकारिणी में विनोद यादव को उपाध्यक्ष, आनंद पाण्डेय को महासचिव तथा अंकित पाठक, महेंद्र कुमार पटेल, चंद्रेश्वर नारायण सिंह, विनोद कुमार पटेल और प्रदीप पटेल को सचिव बनाया गया। इसके अलावा शम्भेर पटेल, सुनील कुमार पाल, ओम प्रकाश पटेल, सूरज चौहान (रामबाबू), अंकित तिवारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एलपी सरोज और जय विजय गुप्ता को सदस्य नामित किया गया।
पंचायत मंच की नई टीम का गठन
मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में पंचायत मंच की नई टीम में बृजराज सिंह, मनोज कुमार सिंह और राजेश कुमार मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं याकूब अली, विशाल सिंह, मनोज कुमार सिंह और शिवम सिंह को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रदीप कुमार पाठक समेत नौ कार्यकर्ताओं को जिला सचिव नियुक्त किया गया। निशांत सिंह और अर्चना मिश्रा को जिला मीडिया सचिव तथा दीपक कुमार जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पंचायत मंच को सक्रिय बनाने और आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।