खेल के मैदान में जौनपुर पुलिस का परचम, कनक शर्मा-स्मिता ने जीते 16 पदक


जौनपुर। पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा और महिला मुख्य आरक्षी स्मिता को सोमवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
थाना जलालपुर में तैनात महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए, जबकि महिला मुख्य आरक्षी स्मिता ने चार पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
कनक शर्मा ने 10 से 12 जुलाई तक वाराणसी जोन में आयोजित 43वीं अंतरजोनल पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और दो रजत सहित पांच पदक जीते। इसके बाद 23 से 26 जुलाई तक मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2026 में तीन रजत और चार कांस्य सहित सात पदक हासिल किए।
वहीं 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस अंतर जनपदीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी स्मिता ने दो स्वर्ण और दो रजत सहित कुल चार पदक अपने नाम किए।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जौनपुर पुलिस परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेल और फिटनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights