1.85 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद


जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1.850 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम सरोखनपुर गांव स्थित अंडरपास पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरोखनपुर निवासी मो. हारुन पुत्र स्वर्गीय बरकत अली को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1.800 किलोग्राम गांजा तथा प्लास्टिक में रखी 20 पुड़ियों में 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल बरामद गांजे का वजन 1.850 किलोग्राम पाया गया।
मौके से पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UP62BF3831), इलेक्ट्रॉनिक कांटा, क्विक फिक्स गोंद और पुराने अखबार भी बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना बदलापुर में मु0अ0सं0 400/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक जबरनाथ पाल और कांस्टेबल सत्यम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights