ललितपुर में दर्दनाक हादसा: रस्सी गले में फंसी, 5 सेकंड में गई जान
ललितपुर। शहर से बाइक पर अपने घर लौट रहे 45 वर्षीय रमेश की एक दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नवोदय विद्यालय के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि सड़क पर एक ट्रैक्टर से लकड़ी खींचने के लिए रस्सी बांधी गई थी। इसी दौरान अचानक रस्सी रमेश की गर्दन में फंस गई। झटका लगने से वह बाइक से नीचे गिर पड़े और रस्सी गले में फंदे की तरह कस गई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि महज कुछ सेकंड में ही उनकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रमेश के गिरने के बाद बाइक कुछ दूर तक बिना सवार के आगे बढ़ती रही।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर में रस्सी बांधे जाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।