जौनपुर जंक्शन पर शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व ₹1,850 नकद बरामद


जौनपुर। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत का चोरी का मोबाइल फोन और 1,850 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जीआरपी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस ने मनोज कुमार गौतम को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन तथा अन्य सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights