त्योहारों को लेकर कानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल व वाहन से गश्त, पुलिस ने आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा


कानपुर नगर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शनिवार को कानपुर पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च किया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहनों से गश्त की गई। पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।

पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अराजकता से सख्ती से निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights