डीपीएस स्कूल में साइबर अपराध और पाक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एसीपी साइबर/महिला अपराध ने टीचर्स व स्टाफ को दी जरूरी कानूनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी


लखनऊ। गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित डीपीएस स्कूल में शनिवार को साइबर अपराध एवं पाक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीपी साइबर/महिला अपराध ने विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ को साइबर अपराध से बचाव तथा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान पाक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के प्रति अपराधों की पहचान और उनकी रोकथाम के साथ ही साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ को साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए।
पुलिस की ओर से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि अथवा बच्चों से संबंधित अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर बच्चों और स्टाफ को साइबर अपराध तथा लैंगिक अपराधों से सुरक्षित रखना रहा।