देखते ही देखते शारदा नदी में समा गया भगवान का घर, ग्रामीण रह गए हतप्रभ रूरा सुल्तानपुर में कटान तेज होने से मंदिर नदी में समाया, ग्रामीणों में दहशत


लखीमपुर खीरी। गोला तहसील क्षेत्र में शारदा नदी का कटान एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। बिजुआ ब्लॉक के ग्राम रूरा सुल्तानपुर में नदी के तेज कटान की चपेट में आने से मंदिर देखते ही देखते शारदा नदी में समा गया। मंदिर के नदी में समाने का दृश्य देखकर ग्रामीण हतप्रभ रह गए।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से शारदा नदी लगातार किनारों को काट रही है। कटान बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों के सामने अब अपने घरों और जमीनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। मंदिर के नदी में समाने की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान पर तत्काल प्रभावी रोकथाम नहीं की गई तो आने वाले समय में नदी किनारे बसे लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कराकर सुरक्षा और बचाव के तत्काल इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights