सपा ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाई नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, संघर्षों को किया याद 2027 में नेताजी के सपनों की सरकार बनाएंगे समाजवादी: राकेश मौर्य श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक न्याय, किसानों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प; रेणु सोनकर बनीं गौराबादशाहपुर नगर अध्यक्ष

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शनिवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर की ओर से जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में पार्टी संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सपाजनों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, शोषित, वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों के साथ-साथ किसानों, नौजवानों, अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने की प्रेरणा देता है।

राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह नेताजी के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और वर्ष 2027 में नेताजी के सपनों की सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, गामा सोनकर, अनवारूल हक गुड्डू, शर्मिला रमेश, विकास यादव, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, पवन मंडल, रवि यादव, अजहर रहमान, साजिद अलीम और रुखसार अहमद सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर राजेश विश्वकर्मा, सुशील श्रीवास्तव, गुलाब यादव रीठी, कमलेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, डॉ. शबनम नाज़, साहबलाल गौतम, हरिश्चंद प्रभाकर, कमाल आज़मी, राजेश यादव, लालमणी यादव, ऋषि यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, सूर्यभान यादव, राम अकबाल यादव, भानु मौर्य और पप्पू मौर्य सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

रेणु सोनकर बनीं गौराबादशाहपुर नगर अध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी महिला सभा की ओर से श्रीमती रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवाद के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयास हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को समानता, भाईचारे और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सपाजनों ने नेताजी के आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

नेताजी अमर रहें! समाजवाद जिंदाबाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights