लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन, हजरतगंज चौराहे पर सनातन रक्षा संगठन ने की नारेबाजी पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यूपी की छवि को लेकर उठाए सवाल, अनुरोध राय के नेतृत्व में जताया विरोध


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अनुरोध राय के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पोस्टरों के माध्यम से अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, टोटी चोर पर नहीं भरोसा’ और ‘सियासत के लिए यूपी की बदनामी, मौलाना अखिलेश ये तेरी कैसी मनमानी?’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में मौजूद पोस्टरों पर लिखा था कि ‘यूपी के लोगों को बदनाम किया, अखिलेश ने अपने ही प्रदेश का अपमान किया।’

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों पर अखिलेश यादव का रुख प्रदेश की छवि को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने अखिलेश यादव को राजनीतिक पहचान दी, उसी प्रदेश के सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और नारों के जरिए अपना विरोध दर्ज कराते हुए अखिलेश यादव के प्रति नाराजगी जताई। हजरतगंज चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठा का मुद्दा उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights