मानदेय वृद्धि समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन 27 नवंबर तक निर्णय नहीं होने पर 3 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा घेराव की चेतावनी, 21 से 30 नवंबर तक विशेष सप्ताह सृजन कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार


बक्शा (जौनपुर)। मानदेय वृद्धि समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को विकास खंड बक्शा में ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज बुलंद की। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील की।
ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों ने वर्तमान मानदेय में वृद्धि कर 24 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से इन मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights