सोने की शुद्धता जांचने वाले BIS की निगरानी पर सवाल, 28,865 ज्वेलर्स में सिर्फ 5,444 का निरीक्षण


कैग की ड्राफ्ट ऑडिट रिपोर्ट में निरीक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल, हॉलमार्किंग और उपभोक्ता भरोसे को लेकर चिंता
सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने वाली सरकारी व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की ड्राफ्ट ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में देशभर के 28,865 लाइसेंसधारक ज्वेलर्स में से केवल 5,444 का निरीक्षण किया गया। यह आंकड़ा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में लाइसेंसधारक ज्वेलर्स का निरीक्षण नहीं हो पाना गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था की सीमाओं को उजागर करता है। सोने की शुद्धता को लेकर उपभोक्ता सरकारी हॉलमार्किंग व्यवस्था पर भरोसा करते हैं, ऐसे में निरीक्षण की कमी इस भरोसे को प्रभावित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights