मुंबई में कानून-व्यवस्था पर आदित्य ठाकरे का तंज, अमिताभ बच्चन के बुलेटप्रूफ शीशे का किया जिक्र बोले- एक समय था जब प्रधानमंत्री के लिए सिर्फ कश्मीर में होता था बुलेटप्रूफ शीशे का इंतजाम, अब मुंबई में अमिताभ बच्चन को भी लेनी पड़ रही ऐसी सुरक्षा
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में कानून-व्यवस्था को लेकर बयानबाजी के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए मौजूदा हालात पर टिप्पणी की।
आदित्य ठाकरे ने कहा, “अगर हम कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखें तो मुंबई जैसे शहर में अमिताभ बच्चन को भी बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़ा होना पड़ता है।”
उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा था, जब देश के प्रधानमंत्री के लिए केवल कश्मीर में बुलेटप्रूफ शीशे का इंतजाम किया जाता था, जबकि देश के अन्य शहरों में इसकी जरूरत नहीं पड़ती थी।
आदित्य ठाकरे के इस बयान के जरिए मुंबई की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ने की संभावना है।