आजमगढ़ होटल मालिक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

आजमगढ़ होटल मालिक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

रोडवेज परिसर के पूर्वी गेट के सामने स्थित होटल का मामला

पुलिस ने 5 हमलावरों को लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक होटल पर गुरुवार की शाम बाइक सवार आधा दर्जन मनबढ़ युवकों ने धावा बोल दिया। मनबढ़ों ने होटल संचालक को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा होटल में घुसकर तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।

सिधारी थाना के नरौली क्षेत्र निवासी दीपक व सूरज चौहान दोनों भाई रोडवेज परिसर के पूर्वी गेट के सामने स्थित होटल का संचालन करते हैं। गुरुवार की दोपहर उनके होटल पर आए कुछ युवकों ने भोजन किया। भुगतान के समय गंदी नोट को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच कहासुनी होने लगी। उस समय उक्त युवक होटल मालिक को धमकी देते हुए चले गए। शाम को दीपक होटल में भोजन की तैयारी में जुटा था और उसका भाई सूरज सामान की खरीदारी करने गया था। उसी समय पुनः उक्त मनबढ़ युवक पांच-छः की संख्या में होटल पर पहुंचे और दीपक पर हमला बोल दिया। मनबढ़ युवकों द्वारा लाठी-डंडे से किए गए प्रहार में दीपक लहूलुहान हो गया।

हमलावरों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी को शहर कोतवाली लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल दीपक चौहान का उपचार चल रहा है। घायल पक्ष की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ आजमगढ़ विजय कुमार थाना प्रभारी उस्मान सिद्धकी की खास रिपोर्ट

जीन माता और बहनों को मधु सेनेटरी नेपकिन पैड की आवश्यकता है वह केराकत देवकली मनशुर जनरल स्टोर से सम्पर्क करें 9919665508

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच में विदेशी मुद्रा, नकदी और आभूषण बरामद होने का दावा राइटिंग अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से केवल भारतीय मुद्रा ही नहीं, बल्कि विदेशी मुद्रा (यूएस डॉलर), बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 1,000 अमेरिकी डॉलर, लगभग 80 लाख रुपये नकद तथा बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि विदेशी मुद्रा किस आरोपित के पास से बरामद हुई। विदेशी मुद्रा की बरामदगी के बाद मामले की जांच और गंभीर हो गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और बरामद सामान के स्रोत तथा चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। नोट: सोशल मीडिया पर इस मामले के साथ कुछ भड़काऊ और सांप्रदायिक दावे भी प्रसारित किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से ऐसे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए केवल आधिकारिक जांच और पुलिस द्वारा जारी तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकालना उचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights