अधिवक्ता की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री के बेटे को आजीवन कारावास की सजा

अधिवक्ता की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री के बेटे को आजीवन कारावास की सजा

आजमगढ़: अधिवक्ता राजनारायन सिंह की हत्या के मुकदमे में पूर्व मंत्री अंगद यादव के बेटे आलोक यादव को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को आजीवन कारावास के साथ बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. इससे पूर्व इसी हत्याकांड में अंगद यादव समेत चार आरोपियों को 28 अप्रैल को कोर्ट सजा सुना चुकी है।दर्ज मुकदमे के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज के नीचे 19 दिसंबर 2015 की सुबह लगभग 6 बजे कमिश्नरी में प्रैक्टिस करने वाले कोमल कालोनी निवासी अधिवक्ता राज नारायन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद राजनरायन सिंह की पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री अंगद यादव तथा कुछ अन्य के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अंगद यादव की पुत्री का विवाह राज नारायन सिंह ने अपने परिचित के घर में कराया था.

इस विवाह में विवाद होने के बाद अंगद यादव, राज नारायन सिंह से नाराजगी रखने लगे. इसी दुश्मनी के कारण 19 दिसंबर 2015 को राज नारायन सिंह की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने पहले अंगद यादव, शैलेश यादव, सुनील सिंह और अरुण यादव के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत किया. बाद में अंगद यादव के पुत्र आलोक यादव के विरुद्ध भी चार्जशीट कोर्ट में भेजी गई.अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने कुल 14 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज ओम प्रकाश वर्मा ने आलोक यादव को आजीवन कारावास और बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है

क्रांति फाउंडेशन. दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ आजमगढ़ विजय कुमार थाना प्रभारी उस्मान सिद्धकी की खास रिपोर्ट

मधु हेल्थ केयर सेनेटरी नैपकिन पैड मुहम्मद पुर आजमगढ़ से पैड लेने के लिए संपर्क करें 9919665508

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच में विदेशी मुद्रा, नकदी और आभूषण बरामद होने का दावा राइटिंग अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से केवल भारतीय मुद्रा ही नहीं, बल्कि विदेशी मुद्रा (यूएस डॉलर), बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 1,000 अमेरिकी डॉलर, लगभग 80 लाख रुपये नकद तथा बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि विदेशी मुद्रा किस आरोपित के पास से बरामद हुई। विदेशी मुद्रा की बरामदगी के बाद मामले की जांच और गंभीर हो गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और बरामद सामान के स्रोत तथा चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। नोट: सोशल मीडिया पर इस मामले के साथ कुछ भड़काऊ और सांप्रदायिक दावे भी प्रसारित किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से ऐसे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए केवल आधिकारिक जांच और पुलिस द्वारा जारी तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकालना उचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights